logo

#BOKARO 03 लाश बरामद, एक पिस्टल सहित 07 गिरफ्तार

17 मार्च 24 से गायब युवक सन्नी भूषण घोषाल की लाश आज बोकारो रेलवे स्टेशन के समीप मिली। वही दो लाश कल बरामद हुई थी। जबकि चास पुलिस ने आज 07 लोगों को विभिन्न अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया तो 09 अपराधियों पर सीसीए लगाने की घोषणा की।आपको बता दे कि सन्नी भूषण घोषाल भागलपुर से परीक्षा देने बोकारो आया था। 17 मार्च को उसके बोकारो आने के प्रमाण तो सीसीटीवी में मिला लेकिन उसकी वापसी का कोई प्रमाण नहीं मिला। घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां जो भागलपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत है, बोकारो आई। तमाम प्रयास के बाद भी सन्नी का कोई पता नहीं चला और वह थक कर वापस चली गई। आज सन्नी की लाश मिली। उसकी हत्या हुई है या कुछ और कारण है, उसकी मौत का अभी तक यह रहस्य बना हुआ। वही कल सेक्टर - 05 पेट्रोल पंप के समीप से एक अज्ञात लाश मिली थी। और एक लाश चंदनक्यारी से बरामद हुई थी।
एक अन्य समाचार के अनुसार चास पुलिस ने आज चीरा चास निवासी अनिल सिंह के घर पर छापा मारकर 06 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से कई एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री बरामद हुई। ये सभी देवघर के रहने वाले है। आपको याद हो कि इसके पूर्व भी चास से साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए थे।
एक अन्य समाचार के अनुसार 26 मार्च 24 से फरार प्रिंस कुमार को एक लोडेड देशी कट्टा और 06 जीवित गोली के साथ आज चास पुलिस ने चंद्र टॉकीज के समीप से गिरफ्तार किया। बोकारो शहर के कॉपरेटिव कॉलोनी में एक बिल्डर पर गोली चलाने के लिए पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके साथी पहले ही गिरफ्तार हो गए थे।
एक अन्य समाचार के अनुसार बोकारो जिला प्रशासन ने शाहनवाज और अरविंद सहित 09 अपराधियों पर सीसीए लगाने की तैयारी की है। शाहनवाज और अरविंद पर सीसीए लगाने की अनुमति बोकारो के DC से मिल गई है, जबकि अन्य की अनुमति की प्रक्रिया जारी है।

14
559 views